Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Deoghar News: टोटो में मिले पैसे लौटा कर महिला पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Deoghar News: देवघर शहर के पुराने बस स्टैंड के पास जिला पुलिस बल के शक्ति स्क्वायड में तैनात महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी की सतर्कता से टोटो में छूटा नकद सुरक्षित उसके असली मालिक तक पहुंच गया।
ड्यूटी के दौरान पड़ी पैसे नजर, टोटो चालक से पूछताछ कर मालिक को लौटाया 

ड्यूटी के दौरान किरण कुमारी की नजर बस स्टैंड के पास एक टोटो के पीछे की सीट पर पड़े संदिग्ध पैकेट पर पड़ी। संदेह होने पर उसने टोटो को रोककर चालक से पूछताछ की। जांच में पता चला कि पैकेट में नकद राशि है। टोटो चालक ने जानकारी दी कि यह पैसा आशीर्वाद कंपनी के एक किरानी का है। टोटो में सफर के दौरान उन्होंने जल्दबाजी में अपना पैकेट छोड़ दिया।

इसके बाद पुलिस ने उक्त किरानी को मौके पर बुलाया। पहचान सुनिश्चित करने के बाद पैकेट उन्हें सौंप दिया गया। पूछताछ में किरानी ने बताया कि पैकेट में कुल अट्ठारह हजार रुपये थे। इस घटना ने महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी की ईमानदारी और जिम्मेदारी को उजागर किया है। क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !