Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Jharkhand News: कुख्यात विनोद खोपड़ी के जेल ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Jharkhand News: बोकारो के जयंत हत्याकांड के मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी उर्फ विनोद कुमार के जेल ट्रांसफर को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है.

याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि फरवरी में विनोद खोपड़ी को बोकारो जेल से चाईबासा जेल स्थानांतरित किया गया, जिस पर आपत्ति जताई गई है. दलील दी गई कि जयंत हत्याकांड सहित एक अन्य मामला अभी बोकारो की अदालत में लंबित है, ऐसे में ट्रांसफर से सुनवाई प्रभावित हो सकती है.

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस प्रकरण की अगली सुनवाई 7 अप्रैल को तय की गई है.

जानकारी के मुताबिक, विनोद खोपड़ी ने चास नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन भी दाखिल किया था. इसी दौरान उनका जेल ट्रांसफर बोकारो से चाईबासा कर दिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !