Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Jharkhand News: गिरिडीह कोर्ट के बाहर प्रेमी जोड़े के परिजनों का हाई-वोल्टेज हंगामा

Jharkhand News: गिरिडीह में कोर्ट परिसर के बाहर प्रेमी युगल के शादी कराने की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजनों के बीच जमकर बवाल हो गया है। एक पक्ष के लोग शादी को तैयार हैं, वहीं दूसरे पक्ष के लोग इस शादी को मानने को तैयार नहीं हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो रहा है। बता दें कि राजधनवार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था।  
लड़की के परिजनों ने करवाई जबरन शादी

मिलने आने की भनक ग्रामीणों और युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और दोनों की जबरन शादी करवा दी गई। इसके बाद आज दोनों को कोर्ट मैरेज कराने के लिए युवती के परिजन युवक को लेकर कोर्ट पहुंच गएम जैसे ही इसकी जानकारी युवक के परिजनों को मिली तो वे लोग कोर्ट पहुंच गए और इस शादी का विरोध करने लगे और युवती के परिजनों पर जबरन दबाव बनाकर शादी करने की बात कहकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर के बाहर जमकर हंगामा हो रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !