Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Jamshedpur Crime Breaking: टुइलाडुंगरी में सरेराह खूनी खेल, चापड़ के हमले में युवक की आंतें बाहर, जवाबी हमले में आरोपी के ससुर का सिर फोड़ा

Jamshedpur Crime Breaking: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुइलाडुंगरी बजरंग नगर में बुधवार की शाम हिंसक टकराव और बदले की भावना से जुड़ा एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पहले आपसी रंजिश में एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर उसका पेट चीर दिया गया, जिसके प्रतिशोध में पीड़ित पक्ष के साथियों ने मुख्य आरोपी को न पाकर उसके निर्दोष ससुर पर ही धारदार हथियार से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इलाके में एक ही शाम हुई इन दो समानांतर खूनी वारदातों ने पूरे क्षेत्र में भारी दहशत और सनसनी फैला दी है और फिलहाल पुलिस दोनों मामलों को एक-दूसरे से जोड़कर सघन तफ्तीश कर रही है।


सन्नी चौधरी और उसके साथियों ने किया हमला

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडुंगरी बजरंग नगर में बुधवार की शाम सन्नी चौधरी और उसके साथियों ने 29 वर्षीय आकाश सिंह पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने पेट पर चापड़ मारकर उसकी आंतें बाहर निकाल दीं और सिर व पीठ पर भी गहरे जख्म कर दिए। खून से लथपथ आकाश को टीएमएच (TMH) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

बदला लेने निकले साथियों ने ससुर को पीटा
वहीं घटना के बाद फरार हुए सन्नी चौधरी को ढूंढने के लिए आकाश सिंह के साथी मौके पर निकल पड़े। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें टुइलाडुंगरी बजरंग नगर के पास ही सन्नी चौधरी के 49 वर्षीय ससुर प्रकाश सिंह बंटी मिल गए। गुस्से में आए आकाश के साथियों ने सन्नी के ससुर के सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा प्रहार कर दिया।

एमजीएम में कराया गया प्राथमिक उपचार
प्रकाश सिंह की पत्नी उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम (MGM) अस्पताल ले गईं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रकाश सिंह ने बताया कि उसकी बेटी ने सन्नी चौधरी से लव मैरिज किया है। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और दामाद की वजह से उन्हें बेवजह मारा गया है।

इस दोहरे हिंसक घटनाक्रम की सूचना पाकर गोलमुरी थाना पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !