Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamtara News: जामताड़ा में दिनदहाड़े फायरिंग, रंगदारी के लिए चली गोली, CCTV में कैद वारदात

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहीजाम इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने व्यवसायी राजू प्रसाद की दुकान के बाहर फायरिंग कर दी। गोली दुकान के शीशे को तोड़ते हुए अंदर दीवार पर जा लगी। गनीमत रही कि उस वक्त राजू प्रसाद को कोई हानि नहीं पहुँची और वह बाल-बाल बच गए।

रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग
जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग रंगदारी और दहशत फैलाने के इरादे से की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है, और आसपास के लोग काफी सहमे हुए हैं। खासकर स्थानीय कारोबारियों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी 
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !