Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamshedpur Crime News: पुलिस चेकिंग देख भाग रहा था बाइक चोर, घेराबंदी कर दबोचा गया, साकची से चोरी हुई थी स्प्लेंडर

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे “प्लान बी” के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बुधवार की रात टिनप्लेट गोलचक्कर के पास पुलिस टीम एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक सोनू कालिन्दी पुलिस को देखकर सकपका गया और गाड़ी पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. मुस्तैद पुलिस बल ने बिना देर किए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. जब पुलिस ने वाहन का निरीक्षण किया, तो पाया कि मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी. 

पूछताछ में कबूला- साकची टैंक रोड से तोड़ा था लॉक
संदेह होने पर जब पुलिस ने युवक से गाड़ी के कागजात मांगे, तो वह सकपका गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है. पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोनू कालिन्दी (22 वर्ष), निवासी बाबुडीह, लालभट्टा (सिदगोड़ा) बताया. उसने पुलिस को बताया कि यह हीरो स्प्लेंडर बाइक उसने 28 मार्च की रात साकची थाना क्षेत्र के टैंक रोड से लॉक तोड़कर चोरी की थी. आरोपी की निशानदेही और कबूलनामे के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई.

गोलमुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बिना नंबर वाली चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि शहर में चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए ऐसी औचक चेकिंग लगातार जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !