Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jharkhand News: रामगढ़ के गोला में हाथियों का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मुरपा गांव में महुआ चुनने जा रहे श्याम देव साव को हाथियों ने कुचलकर मार डाला। इसके बाद हाथियों का झुंड बंदा गांव के बांग्ला भट्ठा क्षेत्र पहुंचा, जहां शौच के लिए जा रहे दो मजदूरों युगल भुईया और धीरज भुईया पर हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, समय पर सूचना नहीं देने से नाराजगी

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तीनों मृतकों की पहचान कर ली गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाथियों की गतिविधियों की पूर्व सूचना नहीं दी जाती, जिससे वे सतर्क नहीं हो पाते। साथ ही, हाथियों को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में खदेड़ने में भी विभाग विफल रहा है।

वहीं, गोला के वन क्षेत्र पदाधिकारी नीलेश पोद्दार ने कहा कि हाथियों के दूसरे जिले में होने की सूचना थी, लेकिन अचानक उनका मूवमेंट इस क्षेत्र में हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम इलाके में कैंप कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !