Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jharkhand News: JPSC बैकलॉग नियुक्ति विवाद, उम्र सीमा के कट ऑफ डेट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, छात्रों ने लगाई गुहार

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग की बैकलॉग नियुक्ति से जुड़े उम्र सीमा निर्धारण को लेकर विवाद अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. आयोग के विज्ञापन संख्या 5/2026 और 6/2026 में तय की गई कट ऑफ तिथि को चुनौती देते हुए अभ्यर्थियों ने याचिका दायर की है.

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि विज्ञापन 5/2026 के लिए 1 अगस्त 2022 और विज्ञापन 6/2026 के लिए 1 अगस्त 2017 को आधार तिथि बनाए जाने से कई योग्य अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं. इस कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं.

इस मामले में नीरज भगत, श्वेता कुमारी समेत अन्य अभ्यर्थियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उनकी ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने याचिका दाखिल की है.

याचिका में उम्र सीमा की कट ऑफ तिथि में संशोधन की मांग की गई है, ताकि अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके. फिलहाल इस मामले पर अभी सुनवाई नहीं हुई है. अब अदालत की अगली कार्रवाई पर अभ्यर्थियों की नजर टिकी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !