Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Hazaribagh News: पुणे में काम के दौरान बिल्डिंग से गिरकर हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बार फिर प्रवासी मजदूर की मौत की दुखद खबर सामने आई है। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सारुकुदार पंचायत अंतर्गत चिंहुटिया गांव निवासी 40 वर्षीय नुनुचंद महतो की महाराष्ट्र के पुणे के चाकन इलाके में काम के दौरान बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को हुई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

15 साल से कर रहे थे मेहनत मजदूरी
मिली जानकारी के अनुसार, नुनुचंद महतो पिछले करीब 15 वर्षों से पुणे में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। इसी कमाई से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह वह काम पर गए थे, लेकिन इसी दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी धनेश्वरी देवी, पुत्री देवंती कुमारी (20), कंचन कुमारी (15) और पुत्र राकेश कुमार (18) समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

रोजगार के लिए मजबूरी में पलायन
हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जैसे जिलों से बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों और महानगरों की ओर पलायन करते हैं। वहां कठिन परिस्थितियों में काम कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन कई बार ऐसी दुखद घटनाएं उनके परिवार को गहरे संकट में डाल देती हैं।

स्थानीय रोजगार की मांग तेज
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि राज्य में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोगों को पलायन न करना पड़े। अगर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होता है, तो इस तरह की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और मजदूरों की जिंदगी सुरक्षित हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !