Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jamshedpur Breaking: साकची जुबली पार्क के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, तीन लोग घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क के पास शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !