CSK VS PBKS: आईपीएल 2026 के आज के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। ये मैच चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहली हार के बाद वापसी की तलाश में चेन्नई
चेन्नई की शुरुआत इस सीजन में बिल्कुल पिछले सीजन की तरह ही हुई। पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पूरी टीम सिर्फ 127 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और उनकी टीम उस हार को भूलकर वापसी की तलाश में है।
इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं खेलेंगे, लेकिन टीम के साथ रहकर हौसला जरूर बढ़ाएंगे। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस के खेलने को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस है, हालांकि वो प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए है।
सैमसन-सरफराज पर टिकी सबकी नजरें
बैटिंग में संजू सैमसन और सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि पिछले मैच में ये कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। गेंदबाजी में भी टीम को सुधार करना होगा, हालांकि खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने थोड़ा प्रभावित किया था।
दूसरी जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी पंजाब
दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था। उस मैच के हीरो कूपर कोनोली रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन और विजयकुमार वैशाक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर
रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का है। अब तक दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए है, जिसमें दोनों ने 16-16 जीत हासिल की है। लेकिन पिछले कुछ समय से पंजाब का पलड़ा भारी रहा है, ऐसे में चेन्नई के सामने जीत के सूखे को खत्म करने की चुनौती है।
आज का मैच काफी रोमांचक होने वाला है, जहां चेन्नई अपने घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी, जबकि पंजाब जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।