Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Bokaro News: तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, एक की मौत दो घायल

Bokaro News: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार बीजीएच गेट नंबर दो के पास तेज रफ़्तार कार ने नियंत्रण खो कर डिवाइडर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार बिजली का पोल तोड़ते हुए ग्रिल से टकराई और बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
घायलों को भेजा गया अस्पताल

इस भयावह हादसे में हरला थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ निवासी अभिशेक रजवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में तकरीबन 6-7 लोग बोकारो स्टेशन जा रहे थे तभी तेज रफ़्तार के कारण कार ने नियंत्रण खो दिया और भीषण दुर्घटना हो गई। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। 
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !