Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Ranchi News: रांची में 2.52 लाख लाभुकों को मिली पेंशन, DBT से 43.58 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर

Ranchi News: राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में मार्च 2026 तक की पेंशन राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है. जिला प्रशासन के अनुसार कुल 2 लाख 52 हजार 330 लाभुकों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से 43 करोड़ 58 लाख 38 हजार रुपये भेजे गए हैं.


डीसी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर यह पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी की गई. सभी पात्र लाभुकों तक पेंशन पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया, जिससे किसी भी योग्य व्यक्ति को लाभ से वंचित न रहना पड़े.

वृद्धावस्था पेंशन में सबसे ज्यादा भुगतान
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सबसे अधिक राशि का वितरण किया गया. इस योजना के 1 लाख 83 हजार 508 लाभुकों को फरवरी और मार्च, दो महीने की पेंशन एक साथ दी गई इसके तहत कुल 36 करोड़ 70 लाख 16 हजार रुपये का भुगतान हुआ, जिससे बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली है.

अन्य योजनाओं के लाभुकों को भी मिला लाभ
अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 68 हजार 822 लाभुकों को मार्च महीने की पेंशन के रूप में 6 करोड़ 88 लाख 22 हजार रुपये दिए गए. इसमें आदिम जनजाति पेंशन, एचआईवी/एड्स सहायता पेंशन, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, निशक्त स्वावलंबन योजना और ट्रांसजेंडर पेंशन योजना शामिल हैं.

लाभुकों की संख्या का विवरण
विभिन्न योजनाओं में लाभुकों की संख्या इस प्रकार है:

• वृद्धावस्था पेंशन: 1,83,508
• निराश्रित महिला पेंशन: 47,677
• निशक्त स्वावलंबन योजना: 20,398
• एचआईवी/एड्स सहायता: 415
• आदिम जनजाति पेंशन: 329
• ट्रांसजेंडर पेंशन: 3

DBT से पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान
प्रशासन ने बताया कि सभी लाभुकों को 1-1 हजार रुपये की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है. DBT के उपयोग से भुगतान में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हुई है 

आधार सीडिंग और सत्यापन जरूरी
जिन लाभुकों को अभी तक पेंशन नहीं मिली है, उन्हें अपने बैंक खाते में आधार लिंक (सीडिंग) कराने और प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने की सलाह दी गई है.

नियमित पेंशन के लिए जरूरी प्रक्रिया
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधार सीडिंग और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही भविष्य में पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिलता रहेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !