Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Seraikela News: कपाली क्षेत्र में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र के गौरी गांव में शनिवार को करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.


स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था और पिछले एक-दो महीनों से गांव के आसपास घूमता देखा जा रहा था. हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले की जांच जारी है.

कपाली ओपी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वे पुलिस से संपर्क कर जानकारी उपलब्ध कराएं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !