Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Raghav Chadha Statement: लगातार आरोपों के बाद राघव चड्ढा का बड़ा बयान, घायल हूं इसलिए घातक हूं, राघव चड्ढा ने दिया सख्त संदेश

Raghav Chadha Statement: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने आखिरकार अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।


झूठ के खिलाफ सच सामने लाने का फैसला

उन्होंने बताया कि शुरुआत में वो जवाब नहीं देना चाहते थे, लेकिन बार-बार झूठ बोले जाने से सच जैसा लगने लगता है, इसलिए सामने आना पड़ा।उन्होंने यह भी कहा कि अगर समय रहते सच सामने न रखा जाए, तो लोगों को गुमराह किया जा सकता है। इसी वजह से उन्होंने तय किया कि अब हर आरोप का जवाब देना जरूरी है, ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके।

आरोपों पर दी सफाई और बताया सच
संसद में वॉकआउट वाले आरोप पर उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह गलत है। वहां कैमरे लगे हैं, कोई भी सच्चाई देख सकता है। वहीं चुनाव आयुक्त वाले मामले में उन्होंने साफ किया कि उन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं दी गई थी।

जनता के मुद्दों पर फोकस, दिया सख्त संदेश
आखिर में उन्होंने कहा कि वो संसद में सिर्फ जनता के मुद्दे उठाने आए हैं, जैसे बेरोजगारी और महंगाई। साथ ही उन्होंने एक कड़ा संदेश भी दिया, “घायल हूं, इसलिए घातक हूं”, यानी सही समय आने पर हर आरोप का जवाब देंगे राघव चड्ढा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !