Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Kapali Crime News: कपाली में चाकूबाजी की घटना, किशोर घायल, इलाके में दहशत

Kapali Crime News: जमशेदपुर शहर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र में शनिवार शाम चाकूबाजी की एक घटना सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया.
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय ज़ैद खान शाम करीब 6 बजे श्यामसुंदर मैदान में क्रिकेट खेलने गया था. इसी दौरान आमिर नामक युवक, जो अलकबीर पॉलिटेक्निक के पीछे का रहने वाला बताया जा रहा है, उसके साथ मजाक करने लगा.

बताया जा रहा है कि विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मामला अचानक हिंसक हो गया. आरोप है कि आमिर ने गुस्से में धारदार हथियार निकालकर ज़ैद पर हमला कर दिया. इस हमले में ज़ैद खान की पीठ पर गंभीर चोट आई है.

घटना के बाद परिजनों ने घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

फिलहाल इस मामले में कपाली ओपी में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !