Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Stock Market News: अप्रैल की शुरुआत में शेयर बाजार हिला, मिडिल ईस्ट का तनाव के बीच, अमेरिका के बॉन्ड्स खींच रहे पैसा

Stock Market News: अप्रैल की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं रही। नए साल से लोगों को उम्मीद थी, लेकिन विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली ने बाजार का माहौल बिगाड़ दिया है। सिर्फ दो ही कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने करीब ₹19,837 करोड़ निकाल लिए। इतनी बड़ी निकासी से निवेशकों का भरोसा डगमगाता नजर आ रहा है।


अचानक नहीं हुई बिकवाली
दरअसल, ये अचानक नहीं बिकवाली। मार्च महीने में भी विदेशी निवेशकों ने ₹1.17 लाख करोड़ बाजार से निकाल लिए थे। साल 2026 की शुरुआत से अब तक कुल ₹1.5 लाख करोड़ बाहर निकले जा चुका है। फरवरी में थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से हालात बिगड़ गए हैं।

आखिर विदेशी निवेशक पैसा क्यों निकाल रहे 

मिडिल ईस्ट का तनाव
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और युद्ध जैसे हालात से निवेशक डर गए हैं। ऐसे समय में वे शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित जगहों पर लगा रहे हैं।

महंगा कच्चा तेल
कच्चे तेल की कीमत $100  के पार पहुंच गई है। भारत ज्यादा तेल बाहर से खरीदता है, इसलिए तेल महंगा होने से अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ता है और बाजार भी कमजोर होता जा रहा है।

रुपया में गिरावट 
डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 4 फीसदी तक गिर चुका है। इससे विदेशी निवेशकों को नुकसान होता है, इसलिए वे अपना पैसा निकालना बेहतर समझते हैं।

अमेरिका भी खींच रहा है पैसा
अमेरिका में बॉन्ड पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है।निवेशक शेयर बाजार छोड़कर वहां निवेश करना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। इसके चलते भारतीय बाजार से पैसा लगातार बाहर जा रहा है। विदेशी निवेशक फिलहाल भारत में जोखिम लेना कमतर समझ रहे हैं।

विशेषज्ञों की राय और निवेश का मौका
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार गिरावट की वजह से कई शेयर अब सस्ते और आकर्षक हो गए हैं। यानी लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह मौका हो सकता है।

जब तक युद्ध कम नहीं होता और कच्चे तेल की कीमतें नीचे नहीं आतीं, तब तक बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद करना मुश्किल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !