Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Jamshedpur News: मानगो चौक एटीएम में अंजान नंबर का जाल, कॉल करते ही 11 हजार की ठगी, गार्ड की लापरवाही पर उठे सवाल

Jamshedpur: मानगो चौक स्थित एक एटीएम से ठगी का मामला सामने आया है, जहां गुरुद्वारा बस्ती निवासी एक व्यक्ति से 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसने इलाके में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

फर्जी नंबर के जाल में फंसा पीड़ित
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचा था। इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। घबराहट में उसने एटीएम के बाहर लिखे एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।

फोन उठाने वाले शख्स ने खुद को मददगार बताकर उसे पास के पेट्रोल पंप के पास बुलाया। जब पीड़ित वहां से वापस लौटा, तो एटीएम से उसका कार्ड गायब था। कुछ ही देर में उसके खाते से 11 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।

गार्ड की भूमिका पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि एटीएम पर तैनात गार्ड अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाता।

बताया गया कि गार्ड सुबह एटीएम खोलकर चला जाता है और रात होते ही उसे बंद कर देता है, जिससे दिन के समय एटीएम असुरक्षित रहता है। घटना वाले दिन भी गार्ड सुबह एटीएम खोलकर चला गया था, जिसके बाद यह पूरी वारदात हुई।
घटना की सूचना मिलने के बाद गार्ड को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह एटीएम बंद कर वापस चला गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बढ़ते साइबर ठगी के मामलों से लोग चिंतित
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि एटीएम के बाहर लिखे फर्जी नंबरों के जरिए चल रही ठगी पर कब रोक लगेगी।

प्रशासन और बैंक प्रबंधन से लोगों ने मांग की है कि एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और ऐसे फर्जी नंबरों को तुरंत हटाया जाए, ताकि आम लोग इस तरह के जाल में फंसने से बच सकें।

सावधानी ही बचाव
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि किसी भी समस्या की स्थिति में केवल बैंक के आधिकारिक नंबर पर ही संपर्क करना चाहिए और एटीएम के बाहर लिखे अनजान नंबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !