Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Ranchi News: रांची में एलपीजी सिलेंडर चोरी, चोरों ने घर के बाहर किया हाथ साफ, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तेतर टोली में एक अनोखी और चौंकाने वाली चोरी सामने आई है। जहां स्कूटी सवार चोरों ने घर के बाहर रखे एलपीजी सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना में एक भरा हुआ और एक खाली सिलेंडर चोरी हो गया।

घटना सीसीटीवी में कैद 
जानकारी के अनुसार, चोर बेहद शातिर तरीके से आए और सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।

लोगों में दहशत 
घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित परिवार ने तुरंत नामकुम थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और चोरों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

चोरों का निशाना बना अब सिलेंडर 
पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने और अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करने की अपील की है। यह घटना बताती है कि अब आम घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर भी चोरी के नए निशाने बनते जा रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !