Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur News: अब जमीन के काम नहीं होंगे लंबित, साप्ताहिक कैंप में मौके पर ही निपट रहे मामले

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने लोगों की जमीन और राजस्व से जुड़ी परेशानियों का समाधान करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब हर सोमवार को तहसील कचहरी में खास कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां हल्का कर्मचारी से जुड़े काम एक ही जगह पर आसानी से किए जा रहे हैं।


कैंप में 79 आवेदन प्राप्त, 55 का मौके पर ही समाधान 

आज के कैंप में अलग-अलग स्थानों से कुल 79 आवेदन आए, जिनमें नामांतरण, लगान जमा करना, जमीन की मापी और रिकॉर्ड सुधार जैसे मामले शामिल थे। खास बात ये रही कि इनमें से 55 मामलों का मौके पर ही समाधान दिया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। बाकी बचे 24 आवेदन अभी जांच और प्रक्रिया में हैं, जिन्हें तय समय के अंदर पूरा कर दिया जाएगा।


हर सोमवार कैंप का लाभ उठाएं

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हर सोमवार लगने वाले इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं, ताकि उनकी जमीन से जुड़ी समस्याएं जल्दी और आसानी से सुलझ सकें। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को सरल, पारदर्शी और बेहतर सेवा मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !