Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज हुए है और बाजार लाल निशान में फिसल गया है। BSE Sensex करीब 700 अंकों से गिरकर 73,400 के आसपास पहुंच गया, वहीं Nifty 50 भी 200 अंकों की गिरावट के साथ 22,700 के करीब कारोबार करता दिखा। इस गिरावट से निवेशकों में थोड़ा डर और सतर्कता का माहौल बन गया है, क्योंकि ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिल रही है।
बाजार गिरने की बड़ी वजह
दरअसल, इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक सख्त बयान माना जा रहा है। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होरमुज जहाजों के लिए नहीं खोला गया, तो बड़ा सैन्य एक्शन लिया जा सकता है। इस बयान के बाद दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है और युद्ध की आशंका भी गहरा गई है।
बाजार में गिरावट का दौर
अब इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ सकता है, क्योंकि तेल महंगा होगा तो हर चीज की लागत बढ़ेगी। यही वजह है कि एशिया के बाजारों,टोक्यो, सिंगापुर और जकार्ता में भी कमजोरी देखने को मिली है।
बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है
फिलहाल निवेशक इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या स्थिति बनती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक ये अंतरराष्ट्रीय तनाव खत्म नहीं होता, तब तक बाजार में ऐसे ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।