Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सुंदरनगर में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसे शराबी का विरोध करने पर युवक ने पीट-पीटकर की अधेड़ की हत्या

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराडीह भूमिज टोला में सोमवार को एक खौफनाक वारदात सामने आई. यहां 40 वर्षीय परमेश्वर सिंह सरदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की शुरुआत तब हुई जब कदमडीह का रहने वाला 20 वर्षीय बुधराय उर्फ अंठूल शराब के नशे में धुत होकर परमेश्वर के घर में घुस गया और जबरन खटिया पर बैठ गया. जब परमेश्वर की मां और पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने बुजुर्ग मां पर पत्थर चला दिया और खटिया पलटकर वहां से चला गया.

कारण पूछने पहुंचे परमेश्वर पर किया जानलेवा हमला
करीब 11 बजे जब परमेश्वर घर लौटा और उसे इस घटना की जानकारी मिली, तो वह कारण पूछने के लिए आरोपी अंठूल के घर रेंगटाडीह पहुंचा. वहां दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई. आरोपी अंठूल ने परमेश्वर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों को घटना की जानकारी काफी देर से मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच
सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंठूल को गिरफ्तार कर लिया है. मारपीट के दौरान आरोपी के सिर पर भी चोटें आई थीं, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. मृतक परमेश्वर अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, उसके पीछे उसकी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !