Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Ranchi News: मिडल ईस्ट संकट का असर, समय रहते एक्शन की मांग, केंद्र से ठोस योजना की अपील

Ranchi News: रांची में आज “दिशा” समिति की एक अहम बैठक हुई, जिसमें कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई और उनके सही तरीके से लागू होने पर चर्चा की गई। 

यूरिया की कमी का खतरा, समय रहते तैयारी की जरूरत
मंत्री ने खास तौर पर यूरिया की संभावित कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में चल रहे तनाव, खासकर मिडल ईस्ट के हालात को देखते हुए इस साल यूरिया की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने चिंता जताई कि राज्य ने जितनी यूरिया की मांग की है, उतनी मिल नहीं रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को अभी से मजबूत प्लान बनाना चाहिए, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त खाद मिल सके।

KCC लोन पर जोर, किसानों को समय पर मिले आर्थिक सहारा
इसके अलावा उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीएलबीसी की बैठकें नियमित होनी चाहिए और किसानों को समय पर लोन मिलना जरूरी है, ताकि खेती का काम प्रभावित न हो।

मांडर इलाके में सड़कों के निर्माण काम की धीमी रफ्तार पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि काम समय पर पूरा होना चाहिए, नहीं तो सरकार की छवि खराब होगी। 

धीमी सड़क निर्माण पर नाराज़गी, समय पर काम पूरा करने का सख्त निर्देश
मांडर इलाके में सड़कों के निर्माण काम की धीमी रफ्तार पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि काम समय पर पूरा होना चाहिए, नहीं तो सरकार की छवि खराब होती है।अंत में मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे ही प्रयास जारी रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !