Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की नई मशीन खराब होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह मशीन पिछले एक सप्ताह से काम नहीं कर रही है.

अस्पताल में फिलहाल दो पुराने अल्ट्रासाउंड मशीनों से ही काम चलाया जा रहा है, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

मशीन को ठीक कराने के लिए संबंधित एजेंसी को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक तकनीकी कर्मी नहीं पहुंचने के कारण समस्या बनी हुई है.

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मशीन की मरम्मत होते ही व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी, ताकि मरीजों को राहत मिल सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !