Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur Breaking: स्कूल में बन रही थी अपराध की योजना, पुलिस ने लोडेड पिस्तौल के साथ तीन बदमाशों को दबोचा

Jamshedpur Breaking: परसुडीह थाना पुलिस ने बुधवार तड़के गदड़ा भूमिज टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी कर तीन हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में गदड़ा ड्राइवर कॉलोनी निवासी रौशन सिंह उर्फ पाका, बारीगोड़ा निवासी रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और राहड़गोड़ा का आनंद पॉल शामिल है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल परिसर में कुछ युवक जमा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करीब रात 3:30 बजे घेराबंदी की और तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया.

लोडेड पिस्तौल बरामद, पुलिस को देख कई अपराधी मौके से फरार
पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस की मौजूदगी देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर कई युवक मौके से भागने में सफल रहे, जबकि तीन को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल बरामद की है. इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पकड़े गए आरोपी शहर के किस हिस्से में और किसे निशाना बनाने की योजना बना रहे थे.

9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, फरार साथियों की तलाश में छापेमारी तेज
पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों समेत कुल 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. फरार चल रहे अन्य 6 आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !