Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jharkhand News: असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

Jharkhand News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया. हवाई अड्डे से वे सीधे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ ठाकुरबाड़ी सत्संग आश्रम पहुंचे. वहां उन्होंने गुरुदेव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और काफी समय आध्यात्मिक चर्चा में बिताया. इसके बाद मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की.

सांसद आवास पर किया भोजन, मीडिया से बनाई दूरी
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सांसद निशिकांत दुबे के निजी आवास पर पहुंचे. वहां उन्होंने भोजन ग्रहण किया और कुछ देर विश्राम करने के बाद वापस हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए. गौर करने वाली बात यह रही कि पूरे प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की और राजनीतिक सवालों से दूरी बनाए रखी. उनकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक कड़े प्रबंध किए गए थे.

असम विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले की यात्रा
मुख्यमंत्री सरमा की यह यात्रा धार्मिक और निजी बताई जा रही है, जो असम में होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले हुई है. कल असम विधानसभा के लिए होने वाले मतदान को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री का चुनाव की पूर्व संध्या पर बाबाधाम पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है. समर्थकों का मानना है कि वे चुनाव के महासमर से पहले शक्ति संचय और आशीर्वाद लेने के लिए देवघर पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर उन्हें विदा करने के लिए भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !