Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur News: जमशेदपुर में “मिशन वोटर लिस्ट”, उपायुक्त के निर्देश पर बूथों पर उतरे अधिकारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) जिला प्रशासन ने आगामी चुनावों के लिए त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने हेतु अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी के सख्त निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में “विशेष सत्यापन अभियान” चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 6 और 7 अप्रैल को जिला स्तरीय अधिकारियों ने आवंटित बूथों का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने न केवल घरों की सही नंबरिंग की जांच की, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि सर्वे के बाद घरों पर पहचान स्टिकर लगाए गए हैं या नहीं, ताकि मतदाता सूची की पारदर्शिता बनी रहे.

मृत और डुप्लिकेट वोटरों की होगी छुट्टी, बीएलओ को मिली सख्त हिदायत
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट से मृत, स्थानांतरित (Shifted) और डुप्लिकेट मतदाताओं (ASDD श्रेणी) के नाम हटाना है. अधिकारियों ने फील्ड विजिट के दौरान परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के रिकॉर्ड का मिलान किया और बीएलओ (BLO) के कार्यों की समीक्षा की. प्रशासन का स्पष्ट मानना है कि एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए और किसी भी गलत प्रविष्टि को बर्वाह नहीं किया जाएगा. बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर डेटा की मैपिंग करें और किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत ठीक करें.

पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासनिक चाक-चौबन्दी, मतदाताओं से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन के अनुसार, इस गहन जांच का मकसद एक ऐसी मतदाता सूची तैयार करना है जो पूरी तरह से “एरर-फ्री” हो. इस अभियान से न केवल योग्य मतदाताओं को जोड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा भी बढ़ेगा. प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे बीएलओ के घर आने पर सही जानकारी साझा करें और अपनी मतदाता पहचान से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को समय रहते ठीक करा लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !