Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Ranchi Crime News: रांची में खौफनाक वारदात, पैसों और जुए के विवाद में बेटे ने कुदाल से पिता की बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित हाराटांड़ में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया और पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। करीब 32 वर्षीय कमल साहू ने अपने ही पिता गोविंद साहू की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि उसने कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमल साहू को जुए की बुरी लत थी और वह लंबे समय से इसमें लिप्त था। लगातार हार और बढ़ते कर्ज के कारण वह मानसिक दबाव में था और बार-बार अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था, लेकिन पिता के इनकार ने हालात को और बिगाड़ दिया।

पिता का इनकार बना वारदात की वजह
बताया जा रहा है कि घर के अंदर ही पिता-पुत्र के बीच इस बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। पिता गोविंद साहू का सख्त रवैया बेटे को नागवार गुजरा और गुस्से में आकर उसने पास में रखा कुदाल उठा लिया। इसके बाद उसने अपने ही पिता पर लगातार वार कर दिए। हमला इतना अचानक और तेज था कि गोविंद साहू को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। यह दृश्य बहुत  भयावह था, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी, आरोपी गिरफ्तार
वारदात की खबर जैसे ही आसपास के लोगों तक पहुंची, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटे कमल साहू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद और नशे की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !