Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : चाईबासा में ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Jharkhand News : चाईबासा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना आनंदमार्ग स्कूल, बागुन सुमबुरुई रोड के पास की बताई जा रही है।
पहले से घात लगा कर किया हमला 

जानकारी के अनुसार, युवती रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए एक अज्ञात युवक ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !