Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Tata Sons IPO News: टाटा संस IPO को मिली रफ्तार, वेणु श्रीनिवासन के बयान से बढ़ी उम्मीदें, RBI के फैसले पर टिकी नजर

Tata Sons IPO News: टाटा ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के IPO को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। टाटा ट्रस्ट्स के वरिष्ठ ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने पहली बार खुलकर साफ कहा है कि टाटा संस की लिस्टिंग होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी शेयर बाजार में आ सकती है।


RBI के फैसले पर टिकी IPO की राह

उन्होंने साफ कहा कि अगर RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया टाटा संस को “अपर लेयर NBFC” में रखता है, तो कंपनी के लिए लिस्टिंग करना लगभग जरूरी हो जाएगा। इसलिए उनके इस बयान को IPO की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।


SP ग्रुप की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

एक और अहम पक्ष की बात करे तो, टाटा संस में करीब 18 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाला शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप लंबे समय से अपनी हिस्सेदारी बेचने को तैयार रहा है। अगर IPO आता है, तो इस ग्रुप को अपने शेयर बेचकर कर्ज कम करने का मौका मिल सकता है। यही वजह है कि वह लगातार लिस्टिंग की मांग करते रहे है।


IPO आने से फायदा क्या होगा?

सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि कंपनी को नया पैसा मिलेगा, जिससे वह अपने बिजनेस को और तेजी से बढ़ा सकेगी। साथ ही, शेयर बाजार में लिस्ट होने से कंपनी की पारदर्शिता बढ़ेगी और उसकी असली वैल्यू भी सामने आ पाएगी। 


हालांकि, पहले ऐसा नहीं था। जुलाई 2025 में टाटा ट्रस्ट्स ने फैसला लिया था कि टाटा संस को अनलिस्टेड ही रखा जाएगा, ताकि रेगुलेटरी दबाव से बचा जा सके। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।


ग्रुप के अंदर मतभेद, RBI के फैसले पर सबकी नजर

ग्रुप के अंदर भी इस मुद्दे पर अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का कहना हैं कि लिस्टिंग से सभी को फायदा होगा, जबकि कुछ का मानना हैं कि कंपनी प्राइवेट ही रहे ताकि ग्रुप का कंट्रोल बना रहे।


अब सबकी नजर RBI के फैसले पर टिकी है। अगर RBI ने टाटा संस को अपर लेयर NBFC में रखा, तो IPO का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। फिलहाल नियमों की समीक्षा चल रही है और जल्द ही नया फैसला सामने आ सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !