Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Saraikela News: छऊ महोत्सव 2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, लोक कला के संग सोना महापात्रा समेत देशभर के कलाकार बिखेरेंगे रंग

Saraikela: छऊ महोत्सव 2026 को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। छऊ जैसी पारंपरिक कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण
इस वर्ष आयोजित होने वाले छऊ महोत्सव में दर्शकों के लिए कई विशेष आकर्षण तैयार किए जा रहे हैं। प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा का लाइव कार्यक्रम महोत्सव का खास हिस्सा होगा। इसके अलावा देशभर के नामचीन कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन को और भव्य बनाएंगे। कला प्रेमियों के लिए यह महोत्सव सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक विरासत का अनूठा संगम साबित होगा।

छऊ कला के विकास के लिए जारी है प्रयास
नगर अध्यक्ष ने बताया कि छऊ कला के दीर्घकालीन विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ पांच वर्षों का एमओयू किया गया है। साथ ही छऊ कला भवन निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कला से जुड़े रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर कलाकारों और प्रशिक्षकों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

अधिक भागीदारी की अपील
आम जनता, कला प्रेमियों और क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में छऊ महोत्सव 2026 में शामिल होकर इस सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनें। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !