Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : खूंटी में डायन-बिसाही के शक में दंपति पर टांगी से हमला, आरोपी फरार

Jharkhand News : खूंटी जिले में अंधविश्वास के कारण एक दंपति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप पंचायत स्थित कातुब गांव की है। जानकारी के अनुसार, गुड़िया पाहन और उनकी पत्नी सिनी पाहनाइन पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
रात में घर पहुंचकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे करंज तोड़ने को लेकर हुआ पुराना विवाद और अंधविश्वास मुख्य कारण है। एक दिन पहले गांव के ही लोगों के साथ कहासुनी हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था, लेकिन रात करीब 9 बजे आरोपियों ने घर पहुंचकर हमला कर दिया।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से अंधविश्वास को लेकर तनाव था। आरोपियों का मानना था कि परिवार की एक महिला की बीमारी के लिए सिनी पाहनाइन जिम्मेदार हैं और उन्हें डायन बताया जा रहा था।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !