Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : पलामू में हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Jharkhand News : पलामू जिले के पिपराटांड़ इलाके में हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गड़गांव निवासी अब्दुल बारीक मियां पर बाजार में हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

घायल बुजुर्ग को पहले MMCH में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें रांची के RIMS रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मामले में केल्हवा गांव निवासी बसीर मियां के पुत्र जावेद अंसार को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

तालिब आलम के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !