Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : देवघर के वार्ड 24 में जलजमाव और जाम नालियों की समस्या उजागर

Jharkhand News : शहर के वार्ड संख्या 24 में जलजमाव और नाली की समस्या को लेकर मेयर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र की अधिकांश नालियां जाम हैं, जिससे पानी का बहाव बाधित हो रहा है। कई जगहों पर नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और हल्की बारिश में भी जलजमाव की स्थिति बन जा रही है।
गलत कनेक्शन और गंदगी से बिगड़ी जल निकासी व्यवस्था

छोटे नालों का बड़े नालों से सही जुड़ाव नहीं होने और गंदगी जमा होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कुछ स्थानों पर पानी उल्टी दिशा में बहता भी देखा गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंचे मेयर ने इंजीनियरिंग शाखा के प्रभारी को नालियों की सफाई और संरचनात्मक सुधार का काम तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही जलजमाव की समस्या को जल्द खत्म करने को कहा।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सफाई अभियान और मरम्मत कार्य शुरू कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !