Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Chaibasa News: चाईबासा में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती पर चाकू से हमला, रक्त की कमी के कारण किया गया रेफर

Chaibasa: चाईबासा में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही एक युवती पर हुए चाकू हमले के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी कमी सामने आई है। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के दौरान पर्याप्त रक्त उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर करना पड़ा। इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल सर्जन जुझार माझी ने बताया कि लाइसेंस की कमी के कारण क्षेत्र में ब्लड की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक की व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

घात लगाकर किया गया हमला
जानकारी के अनुसार यह घटना आनंदमार्ग स्कूल, बागुन सुमबुरुई रोड के पास हुई। युवती रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने और रक्त की कमी के कारण उसे आगे रेफर करना पड़ा।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में नाराजगी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी युवक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हमले के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। वहीं स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर रक्त उपलब्ध हो जाता तो शायद युवती को रेफर करने की नौबत नहीं आती। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !