Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, पांच चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी हुई मोटरसाइकिलों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांच चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को और गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गोविंदपुर निवासी बापी समद उर्फ ब्रह्मानंद सामद (45), बसंती समद (40), सुखदेव लोहरा (22) और मिथुन समद शामिल हैं। हालांकि बापी समद और बसंती समद को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कुल पांच मोटरसाइकिल जब्त की है। पूरे मामले की जानकारी उलीडीह थाना प्रभारी शारीक अली ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी।

8 से 10 सदस्यों का सक्रिय था गिरोह
पुलिस के अनुसार यह कोई छोटा मामला नहीं बल्कि एक संगठित चोर गिरोह का नेटवर्क है। उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह में कुल 8 से 10 सदस्य सक्रिय हैं। ये लोग जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उन्हें ईचागढ़, पटमदा, बोड़ाम, मुसाबनी और अन्य ग्रामीण इलाकों में अपने गिरोह के दूसरे सदस्यों तक पहुंचा देते थे। इसके बाद वहां से चोरी की गाड़ियों को दूर-दराज के क्षेत्रों में बेच दिया जाता था।

आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बसंती समद को छोड़कर गिरोह के बाकी सदस्यों का आपराधिक इतिहास रहा है। यानी इससे पहले भी इनका नाम अपराध से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !