Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

LPG Pending Order: झारखंड में LPG किल्लत पर मंत्री का एक्शन, 10 दिनों में क्लियर होंगे सभी पेंडिंग ऑर्डर, शादी-त्योहारों के लिए मिलेंगे 3 एक्स्ट्रा सिलेंडर

LPG Pending Order: झारखंड के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में एलपीजी सिलेंडरों की भारी पेंडिंग संख्या को देखते हुए अधिकारियों और गैस एजेंसियों को 10 दिनों की सख्त डेडलाइन दी है. गुरुवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री ने बताया कि अकेले रांची में 84,516, जमशेदपुर में 55,118 और धनबाद में 50,313 ऑर्डर पेंडिंग हैं. उन्होंने निर्देश दिया है कि अगले एक हफ्ते के भीतर सप्लाई चेन को सामान्य किया जाए और सभी उपभोक्ताओं को उनके घर तक (डोर स्टेप डिलीवरी) सिलेंडर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए.

विशेष आयोजनों के लिए सुविधा: आवेदन पर मिलेंगे 3 अतिरिक्त सिलेंडर
आम जनता को राहत देते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य में शादी समारोहों और धार्मिक आयोजनों के लिए परिवारों को तीन अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को संबंधित जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) को एक औपचारिक आवेदन देना होगा. मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए जनता को घबराने की जरूरत नहीं है. यह कदम त्योहारी और वैवाहिक सीजन में होने वाली अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है.

लापरवाह एजेंसियों पर होगी कार्रवाई, अवैध डिलीवरी पर सख्त रोक
मंत्री इरफान अंसारी ने गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि डिलीवरी में देरी या लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि सड़कों पर होने वाली अवैध या अनियमित सिलेंडर डिलीवरी को तुरंत रोका जाए. यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित एजेंसी का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. सरकार ने साफ किया है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारियों को पूरे रेस्क्यू और सप्लाई ऑपरेशन की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !