Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Ranchi News : पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड हत्याकांड में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi News : पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में 2016 से जेल में बंद नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा की जमानत याचिका एनआईए की विशेष अदालत ने खारिज कर दी।राम मोहन सिंह मुंडा उर्फ मोचू इस चर्चित मामले में साजिश रचने और हत्या के आरोपी हैं। यह मामला बुंडू थाना से जुड़ा है। 9 जुलाई 2008 को तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसकी जांच बाद में एनआईए को सौंपी गई थी।
2016 से जेल में बंद आरोपी, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

आरोपी को 8 जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। एनआईए ने 23 नवंबर 2017 को उसे सरकारी गवाह बना लिया था।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी अब गवाह बन चुका है, उसका बयान पूरा हो चुका है और ट्रायल लंबा चल रहा है, इसलिए उसे जमानत दी जाए। वहीं एनआईए ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कानून के अनुसार एप्रूवर को ट्रायल खत्म होने तक हिरासत में रखना जरूरी है।
इस मामले में पूर्व मंत्री राजा पीटर और कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन समेत अन्य आरोपी अभी भी ट्रायल फेस कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !