Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Breaking News : यशवंत वर्मा ने जज पद से दिया इस्तीफा

Breaking News: यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा द्रौपदी मुर्मू को सौंपा है।मिली जानकारी के अनुसार, उनका इस्तीफा उस समय आया है जब उनके खिलाफ “कैश बरामदगी” मामले को लेकर जांच और महाभियोग की प्रक्रिया चल रही थी। मार्च 2025 में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर आग लगने के बाद वहां से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह प्रकरण सुर्खियों में आ गया।
ट्रांसफर और न्यायिक कार्यों पर रोक के बीच दिया इस्तीफा 

इस मामले के बाद न्यायपालिका की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के कारण जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया गया था, वहीं संसद में भी उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
जांच के दौरान उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किया गया था और उनके न्यायिक कार्यों पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। बताया जा रहा है कि उनके इस्तीफे के बाद उनके खिलाफ चल रही महाभियोग प्रक्रिया समाप्त हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !