Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur Crime News: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, छत काटकर चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने और स्कूटी बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह स्थित मां तारिणी कॉलोनी में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर की एस्बेस्टस छत काटकर सोने-चांदी के गहने और कांसे के बर्तनों पर हाथ साफ किया था. चोरी की इस वारदात के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस की टीम ने बड़ौदा घाट स्थित सूर्य मंदिर के पास छापेमारी कर तीन अभियुक्तों यानी यश शर्मा, देव गगराई और सुमित तांती को उस वक्त रंगे हाथों दबोच लिया, जब वे चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे थे.

सोने-चांदी के दर्जनों आभूषण और बर्तन बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी गए शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिए हैं. बरामद सामानों में सोने की 2 चेन, अंगूठी, कनफूल, चांदी के 6 चेन, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, बाजूबंद और लड्डू गोपाल की चांदी की चूड़ियां शामिल हैं. इसके अलावा भारी मात्रा में कांसे के बर्तन और घटना में प्रयुक्त एक काला होंडा एक्टिवा स्कूटी (JH05 BP 2628) भी जब्त की गई है. पकड़े गए अपराधियों में यश शर्मा और देव गगराई बागबेड़ा के ही रहने वाले हैं, जबकि सुमित तांती पश्चिमी सिंहभूम का निवासी है.



शातिर है गिरोह, पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ बागबेड़ा थाने में साल 2021 से 2025 के बीच 6 मामले पहले से दर्ज हैं. इस सफल छापेमारी टीम का नेतृत्व डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के निर्देश पर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर और उनकी टीम ने किया. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और शहर में हुई पुरानी चोरियों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !