Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News : मानगो में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 20 पुड़िया बरामद

Jamshedpur News: मानगो थाना पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 
गुप्त सुचना के आधार पर हुई कार्रवाई 

पुलिस को 10 अप्रैल की रात मानगो दुर्गा मंदिर स्थित बाजार समिति के पास ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से महावीर बिरूली उर्फ रट्कु को गिरफ्तार किया गया। वह ओलिडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक सहित मानगो थाना के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !