Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News : महिला विश्वविद्यालय में 100 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur News : इक्रिया योग एसोसिएशन झारखंड राज्य समिति द्वारा 13 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत एक विशेष आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
“योग: कल्याण, ज्ञान और विश्व शांति” थीम पर होगा कार्यक्रम

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग- कल्याण, ज्ञान और विश्व शांति के लिए” निर्धारित की गई है। माननीय कुलपति प्रो. इला कुमार के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस स्थित खरकई ऑडिटोरियम में किया जाएगा। यहां दोपहर 3 बजे से योग पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता सह कार्यशाला आयोजित होगी।

कार्यक्रम के तहत प्रातःकालीन सत्र सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें योगासन, प्राणायाम और ध्यान कराया जाएगा। यह सत्र विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ RKM इंग्लिश स्कूल सिदगोड़ा, अन्य RKM स्कूलों, गायत्री मंदिर और पतंजलि लिविंग योग हॉल में भी आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कोई भी योग प्रेमी निःशुल्क भाग ले सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !