Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 30 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण व स्वरोजगार का सशक्त आधार

Jamshedpur News: जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में संचालित सिलाई–कढ़ाई (Stitching & Embroidery) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।


प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति, सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र प्रदान

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। सभी को 50 कार्यदिवस के प्रशिक्षण हेतु प्रतिदिन ₹300 की दर से कुल ₹15,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक-एक सिलाई मशीन एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।


महाप्रबंधक ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता बनने के लिए किया प्रेरित

समापन अवसर पर उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने प्रतिभागी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आगे बढ़ने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !