Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News: उत्पाद सिपाही परीक्षा 2026 में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

Jamshedpur News: झारखंड में 12 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित होने वाली उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रतिनियुक्त सेंटर ऑब्जर्वर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने परीक्षा की सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए केंद्राधीक्षकों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।


परीक्षा संचालन में सुरक्षा, समयबद्धता और सख्त निगरानी पर जोर

उपायुक्त ने ये भी कहा कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षित प्राप्ति व वितरण, परीक्षार्थियों के सुव्यवस्थित प्रवेश तथा समय पर परीक्षा संचालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी केंद्रों पर समयबद्ध तैयारी और सख्त निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया।


परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष संचालन के निर्देश

उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सघन फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं कड़ाई से प्रवेश प्रक्रिया का पालन कराया जाए। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। किसी भी अनियमितता की स्थिति में तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए।


उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !