Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Hair Care Tips: हेयर ऑयल से बढ़ते हैं बाल या सिर्फ एक भ्रम? एक्सपर्ट ने बताया असली सच

Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ को लेकर सबसे आम सलाह जो हमें बचपन से मिलती आई है, वह है-तेल लगाओ, बाल तेजी से बढ़ेंगे. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? या यह सिर्फ एक पारंपरिक मान्यता है? स्किन और हेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बालों की ग्रोथ का सीधा संबंध तेल से नहीं, बल्कि स्कैल्प के अंदर मौजूद हेयर फॉलिकल्स, हार्मोन और पोषण से होता है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि हेयर ऑयलिंग का असली काम क्या है और यह बालों पर कैसे असर डालती है.
क्या हेयर ऑयल सच में बालों की ग्रोथ बढ़ाता है?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बालों में तेल लगाने से सीधे तौर पर उनकी लंबाई नहीं बढ़ती. तेल स्कैल्प की ऊपरी सतह पर ही रहता है और यह हेयर फॉलिकल्स तक नहीं पहुंच पाता, जहां से बालों की असली ग्रोथ होती है. बालों की लंबाई और घनत्व कई अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं, जैसे-जेनेटिक्स, हार्मोनल बैलेंस, डाइ और ब्लड सर्कुलेशन. इसलिए केवल तेल लगाकर बाल तेजी से बढ़ने की उम्मीद करना पूरी तरह सही नहीं है.

फिर भी क्यों जरूरी है हेयर ऑयलिंग? समझिए इसके असली फायदे
हालांकि हेयर ऑयल सीधे बालों को लंबा नहीं करता, लेकिन यह बालों की सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. तेल लगाने से स्कैल्प को नमी मिलती है, जिससे ड्राईनेस, खुजली और जलन जैसी समस्याएं कम होती हैं. यह बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जो धूप, धूल और हीट से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा हल्की मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं और टूटना कम होता है.

कौन से तेल बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं?
अगर सही तेल और सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो बालों की क्वालिटी में सुधार लाया जा सकता है. नारियल तेल बालों में प्रोटीन लॉस कम करने में मदद करता है. अरंडी का तेल स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है और बालों को टूटने से बचाता है. बादाम तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जिससे बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं. इसके अलावा रोजमेरी ऑयल स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बालों की ग्रोथ को अप्रत्यक्ष रूप से सपोर्ट मिलता है.

बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
तेल लगाने का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उसका इस्तेमाल. हमेशा साफ स्कैल्प पर ही तेल लगाएं और उंगलियों से हल्के हाथों से मालिश करें. ज्यादा दबाव या नाखूनों का इस्तेमाल करने से स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है. तेल को कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें. बेहतर परिणाम के लिए इसे 1-2 घंटे या रातभर भी रखा जा सकता है. हफ्ते में 1–2 बार ऑयलिंग करना पर्याप्त माना जाता है.

किन लोगों को हेयर ऑयलिंग से बचना चाहिए?
हर किसी के लिए तेल लगाना फायदेमंद नहीं होता, अगर आपकी स्कैल्प पहले से ऑयली है या आपको फंगल इंफेक्शन, खुजली या एलर्जी की समस्या है, तो ऑयलिंग से बचना चाहिए. एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोगों को भी तेल से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि इससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं.

कब जरूरी है डॉक्टर से सलाह लेना?
अगर बाल अचानक तेजी से झड़ने लगें, पैच में बाल गिरने लगें या हेयर थिनिंग ज्यादा हो रही हो, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहना सही नहीं है. ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट्स से सलाह लेकर सही इलाज कराना जरूरी होता है, क्योंकि कई बार इसके पीछे हार्मोनल या मेडिकल कारण हो सकते हैं.

हेयर ऑयलिंग बालों की देखभाल का एक जरूर हिस्सा है, लेकिन इसे बाल बढ़ाने का जादुई उपाय मानना गलत है. सही डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल और स्कैल्प केयर के साथ ही बालों की असली ग्रोथ संभव है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !