Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jharkhand News : धनवार में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, तीन घायल

Jharkhand News : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जबकि कार में सवार एक 5 साल का बच्चा सुरक्षित बच गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक और कार आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में 5 साल का बच्चा सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गनीमत रही कि कार में मौजूद एक 5 साल का बच्चा इस भीषण हादसे में सुरक्षित बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !