Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Saraikela No Entry: छऊ महोत्सव को लेकर 12 अप्रैल को सरायकेला में ट्रैफिक बदलाव, कई मार्गों पर नो एंट्री लागू

Saraikela: राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 के अवसर पर सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ-साथ विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए हैं।

12 अप्रैल को लागू रहेगी नो एंट्री व्यवस्था
यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, 12 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक जिले के कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह निर्णय भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।



इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
चाईबासा-सरायकेला मार्ग पर भाजपा कार्यालय के पास, खरसावां-सरायकेला मार्ग पर बिरसा चौक से करीब 200 मीटर पहले, तथा सरायकेला-राजनगर-चाईबासा मार्ग पर सरायकेला बायपास के पास इस अवधि में सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

लोगों से सहयोग की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। साथ ही आम लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि छऊ महोत्सव के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !