Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jharkhand BJP: विकसित भारत के लक्ष्य में महिलाओं की अहम भूमिका:- गीता कोड़ा

Jharkhand BJP: भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है. रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक होगी.

उन्होंने कहा कि अब महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की सारथी बन रही हैं. 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और वे नीति निर्धारण में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी. इससे महिलाओं की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों के समाधान में भी तेजी आएगी.

गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर करोड़ों बैंक खाते खोले गए हैं, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी संख्या में महिलाओं को मालिकाना हक मिला है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने लंबे समय तक नेतृत्व में हिस्सेदारी के लिए संघर्ष किया है और यह अधिनियम उस संघर्ष को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम है. साथ ही उन्होंने विपक्ष से 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित विशेष सत्र में इस अधिनियम का समर्थन करने की अपील की.

प्रेस वार्ता के दौरान अधिनियम के समर्थन के लिए एक टोल फ्री 9667173333 नंबर भी जारी किया गया, जिस पर मिस्ड कॉल के जरिए लोग अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं. इस मौके पर पार्टी की कई महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !