Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Seraikela News: मेडीट्रिना अस्पताल में इलाज के दौरान सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत, परिजनों का हंगामा

Seraikela News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित मेडीट्रिना अस्पताल में इलाज के दौरान एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.


हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

मृतक की पहचान सीनी निवासी 60 वर्षीय एन. गोविंद राव के रूप में हुई है. वे रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे. परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद तत्काल बेहतर इलाज के लिए मेडीट्रिना अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ऑपरेशन के बाद अचानक बिगड़ी हालत
परिजनों का कहना है कि भर्ती के बाद सोमवार सुबह तक मरीज की हालत स्थिर थी. सोमवार करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया. लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे. उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और सही इलाज नहीं मिलने के कारण एन. गोविंद राव की जान गई. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन इलाज के नाम पर अत्यधिक पैसे की मांग कर रहा था.

अस्पताल प्रबंधन की सफाई
मामले पर अस्पताल के डॉक्टर पार्थो ने कहा कि ऐसे 1000 में एक मामले होते हैं, जहां इलाज के दौरान अप्रत्याशित स्थिति बन जाती है. उन्होंने दावा किया कि मरीज का सही तरीके से इलाज किया गया था. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि परिजनों को कोई संदेह है तो वे जांच करा सकते हैं, अस्पताल पूरा सहयोग करेगा.

जांच की मांग, कई सवाल खड़े
घटना के बाद परिजनों ने सिविल सर्जन से जांच की मांग की है। फिलहाल शव अस्पताल में ही रखा गया है.

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं:
• जब मरीज की हालत स्थिर थी, तो ऑपरेशन के बाद अचानक मौत कैसे हुई?

• क्या इलाज में कहीं लापरवाही हुई?

• क्या अस्पताल द्वारा अधिक पैसे की मांग की जा रही थी?

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
यह पहला मामला नहीं है जब इस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. ऐसे में जरूरत है कि स्वास्थ्य विभाग मामले की निष्पक्ष जांच कराए.यदि डॉक्टरों की गलती सामने आती है तो सख्त कार्रवाई हो, और अगर अस्पताल सही है तो सच्चाई सामने लाई जाए.

फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर जांच पर टिकी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !