Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Jamshedpur Lok Adalat : जमशेदपुर में स्पेशल लोक अदालत की तैयारी तेज, एनआई एक्ट मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

Jamshedpur : शहर में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर न्यायिक पहल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आगामी 25 अप्रैल 2026 को व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर में आयोजित होने वाली स्पेशल लोक अदालत को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता (लॉयर्स) तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी संबंधित पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर मामलों के शीघ्र निपटारे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्पेशल लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक एनआई एक्ट के मामलों का निष्पादन किया जाए, ताकि आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके और न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम हो।

स्पेशल लोक अदालत को लेकर न्यायालय प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, जिससे निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक मामलों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !